iQOO 16 Launch Date: न बैटरी खत्म होने का डर, न गेमिंग में रुकावट! धांसू बैटरी और डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप से लैस ये फोन देगी फ्लैगशिप फोन्स को भी कड़ी टक्कर
iQOO 16 Launch Date: iQOO जल्द अपना नया फ्लैगशिफ स्मार्टफोन iQOO 16 लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 8,500mAh की बड़ी बैटरी और दमदार Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन को पावरफुल परफॉर्मेंस और बेहतर गेमिंग के लिए खास बनाया जा सकता है।
(iQOO 16 Launch Date/ Image Credit: iQOO)
- iQOO 16 में 8,500mAh बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।
- फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट दिया जा सकता है।
- गेमिंग के लिए डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप मिल सकती है।
नई दिल्ली: iQOO 16 Launch Date: स्मार्टफोन ब्रांड iQOO अपने नए फ्लेगशिप फोन iQOO 16 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस अपकमिंग डिवाइस को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही है। हाल ही में मशहूर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर फोन के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां शेयर की है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
दमदार प्रोसेसर और गेमिंग फीचर्स से होगा लैस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO 16 में क्वालकॉम का पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। फोन को खासतौर पर हाई परफॉर्मेंस और गेमिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया जा सकता है। इसमें डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप मिलने की भी उम्मीद है जो गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाएगी। इसके अलावा फोन में 1115 सीरीज के हाई-एंड ड्यूल स्पीकर्स और 0916 सीरीज का X-axis Linear Motor भी मिल सकता है।
प्रीमियम डिजाइन और एडवांस फीचर्स की उम्मीद
iQOO 16 में कई आधुनिक फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 3D Ultrasonic फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा डिवाइस को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पेश किए जाने की संभावना है। जिससे यह पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकता है। फोन में USB 3.2 सपोर्ट, AR Film Layer वाली डिस्प्ले और OV50Q प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
8,500mAh की बैटरी बड़ा आकर्षण
iQOO 16 की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 8,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है जो लंबे समय तक इस्तेमाल का अनुभव देगी। इसके साथ फोन में 2K फ्लैट डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट और कस्टम डिस्प्ले पैनल मिलने की संभावना भी है। अगर ये फीचर्स सही साबित होते हैं तो iQOO 16 फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Dhamaal 4 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘Dhamaal 4’ का जबरदस्त जलवा! पहले वीकेंड में अक्षय कुमार की दो कॉमेडी फिल्मों का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त
- Actor Sam Neill Passes Away: इस दिग्गज फिल्म अभिनेता का हुआ निधन, 78 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, कई शानदार फिल्मों में निभाए थे दमदार किरदार
- Chhattisgarh Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसूत्र सत्र के पहले दिन हंगामा, इस मुद्दे पर गरमाया सदन, कल तक के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

Facebook


