209 दिन बाद देश में कोरोना के सबसे कम केस, 24 घंटे में 263 मरीजों की मौत

209 दिनों में संक्रमण के ये सबसे कम मामले हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,52,902 हो गयी जो 201 दिनों में सबसे कम है।

209 दिन बाद देश में कोरोना के सबसे कम केस, 24 घंटे में 263 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: October 5, 2021 12:48 pm IST

Active covid cases in India

नयी दिल्ली, भारत में कोविड-19 के 18,346 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,38,53,048 पर पहुंच गयी। 209 दिनों में संक्रमण के ये सबसे कम मामले हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,52,902 हो गयी जो 201 दिनों में सबसे कम है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 263 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,49,260 पर पहुंच गयी है। कोरोना वायरस के मामलों में दैनिक वृद्धि लगातार 11वें दिन 30,000 से कम बनी हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.75 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.93 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली से वापस लौटे कांग्रेस के 35 विधायक, MLA वृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल ने मीडिया से कही ये बात

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 11,556 की कमी दर्ज की गयी है। सोमवार को कोविड-19 का पता लगाने के लिए 11,41,642 नमूनों की जांच की गयी जिससे देश में अभी तक जांच किए गए नमूनों की संख्या 57,53,94,042 पर पहुंच गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण की दैनिक दर 1.61 प्रतिशत दर्ज की गयी जो पिछले 36 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है। साप्ताहिक संक्रमण दर 1.66 फीसदी दर्ज की गयी। यह पिछले 102 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 3,31,50,886 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 फीसदी है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 91.51 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

ये भी पढ़ें : SI-Constable सहित 27000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, इस राज्य के गृह विभाग ने दी हरी झंडी

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में तीन तलाक केस में पहली गिरफ्तारी, राजधानी के एक वकील को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आंकड़ों के अनुसार, देश में जिन 263 और मरीजों ने जान गंवाई है उनमें से 149 की मौत केरल में और 26 की महाराष्ट्र में हुई। अभी तक देश में 4,49,260 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से 1,39,233 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 37,832 की कर्नाटक, 35,666 की तमिलनाडु, 25,526 की केरल, 25,088 की दिल्ली, 22,894 की उत्तर प्रदेश और 18,837 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  प्रेमिका को धोखा देकर विदेश चला गया प्रेमी, थाने पहुंच प्रेमिका पूछ रही बेलारूस जाने का रास्ता


लेखक के बारे में