केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन
केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन
तिरुवनंतपुरम, चार जुलाई (भाषा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की अपनी मांग पर अब भी कायम है।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) के दूसरे सबसे बड़े घटक दल भाकपा ने हाल के चुनाव के पश्चात नया विधानसभा सत्र शुरू होने के बाद से ही इस पद के लिए दबाव बनाना जारी रखा है।
पूर्व मंत्री राजन ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है।
राजन ने कहा, ‘‘हो सकता है कि आपने इस पद के लिए मेरे नाम की चर्चा न सुनी हो। लेकिन पार्टी ने इस पद की मांग उठाई है। पार्टी सचिव ने हमारा रुख स्पष्ट कर दिया है और हम अब भी उस पर कायम हैं।’’
भाषा सुमित नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


