Dhar Viral Video: रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर, तेज बारिश में बह गई जलती चिता! वायरल वीडियो पर उठे कई सवाल, देखें आप भी..
Dhar Viral Video: रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर, तेज बारिश में बह गई जलती चिता! वायरल वीडियो पर उठे कई सवाल, देखें आप भी..
Dhar Viral Video | Photo Credit: AI
- धार का वायरल वीडियो
- जलती चिता बाढ़ में बह गई
- श्मशान घाट की लापरवाही – नाले के बीच बना होने से खतरा
धार: Dhar Viral Video आदिवासी क्षेत्रों में विकास के लाख दावों और सरकारी योजनाओं की चमक के बीच आदिवासी अंचल की एक ऐसी दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। जिसमें व्यवस्था की संवेदनहीनता को बेनकाब कर दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेज बारिश के बाद उफनाए नाले के बीच स्थित श्मशान घाट में जलती चिता जलती हुई दिखाई दे रही है, स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के विधानसभा क्षेत्र गंधवानी के ग्राम जामला की बताई जा रही है।
Dhar Viral Video जानकारी के मुताबिक, 60-65 वर्षीय बापूसिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया था।, उनका पिछले 6-7 महीनों से उपचार चल रहा था, परिजनों ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी ही की थी कि अचानक नाले का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और बाढ़ के तेज बहाव में जलती चिता बह गई।
ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट नाले के बीच बने होने के कारण बारिश के मौसम में ऐसी स्थिति बार-बार बनती है। उनका आरोप है कि यह निर्माण लापरवाही का परिणाम है और इससे अंतिम संस्कार के दौरान हमेशा खतरा बना रहता है। हालांकि, घटना के संबंध में प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। IBC24 इस वायरल वीडीओ की पुष्टि नहीं करता।
धार- तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर, तेज बारिश में अंतिम संस्कार के दौरान बही अधजली चिता#MadhyaPradeshNews #DharNews #HeavyRain | Madhya Pradesh News | Dhar News | Heavy Rain #ViralVideo | Viral Video https://t.co/jZvIquez2m
— IBC24 News (@IBC24News) July 4, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Agra Wife Murder Her Husband: एक और ‘मुस्कान’ की कहानी आई सामने.. खूब बिलख-बिलख कर रोती थी पड़ोसियों के पास.. खुद ही दफनाई थी इस जगह पर लाश, 45 दिनों बाद…
- Vande Bharat: पंजाब कांग्रेस में फुट, चन्नी बनेंगे ‘कैप्टन-2’? प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर शुरू हुई सियासत, क्या पूर्व सीएम कर रहे बगावत की तैयारी?
- Bhopal Child kidnapping Case: 5 साल की बच्ची का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, खुली कुंडली तो पुलिस भी रह गई दंग, पहले से दर्ज थे दुष्कर्म और अपहरण के इतने मामले

Facebook


