हैदराबाद, 26 मई (भाषा) प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) को एक और बड़ा झटका देते हुए, इसकी केंद्रीय समिति के सदस्य पी. नरहरि उर्फ विश्वनाथ ने मंगलवार को हैदराबाद में तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सी.वी. आनंद के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
भाकपा (माओवादी) की बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी (बीजेएसएसी) के सचिव नरहरि (64) की पत्नी और राज्य समिति की सदस्य मेदारा दानम्मा ने भी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिसे लता के नाम से भी जाना जाता है।
नरहरि का जन्म तेलंगाना के सोमिदी गांव में हुआ था, जो काजीपेट मंडल के अंतर्गत आता है।
डीजीपी ने बताया कि इस वर्ष अब तक तेलंगाना में कुल 264 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
आनंद ने कहा कि फिलहाल तेलंगाना से केवल तीन सक्रिय भूमिगत माओवादी ही राज्य के बाहर संगठन की विभिन्न इकाइयों में काम कर रहे हैं। इनमें केंद्रीय समिति के सदस्य एम. लक्ष्मण राव भी शामिल है।
भाषा जोहेब वैभव
वैभव