माकपा के युवा एवं छात्र संगठनों का केरल में प्रदर्शन

माकपा के युवा एवं छात्र संगठनों का केरल में प्रदर्शन

माकपा के युवा एवं छात्र संगठनों का केरल में प्रदर्शन
Modified Date: June 24, 2026 / 02:17 pm IST
Published Date: June 24, 2026 2:17 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 24 जून (भाषा) केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से संबद्ध युवा और छात्र संगठनों ने संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार की नीतियों के खिलाफ राज्य के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को मार्च निकाले।

डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) ने राज्यभर में जिला मुख्यालयों तक मार्च किए। बजट नीति में बदलाव की मांग करते हुए संगठन ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा दी गई कर राहत से शराब माफिया को लाभ होगा।

सैकड़ों कार्यकर्ता इन मार्च में शामिल हुए और मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन के खिलाफ नारेबाजी की।

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने सहकारी क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों की कथित शुल्क वृद्धि के विरोध में तिरुवनंतपुरम स्थित राज्य सचिवालय तक मार्च निकाला।

मार्च के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने सतीशन का एक कट-आउट गिरा दिया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने कई स्थानों पर डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।

तिरुवनंतपुरम में सचिवालय के बाहर एसएफआई के प्रदर्शन को समाप्त कराने के लिए पुलिस ने बार-बार पानी की बौछार की और हल्का बल प्रयोग भी किया।

भाषा अमित मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में