पुंछ में अपनी ही सर्विस राइफल से गोली चलने से सीआरपीएफ जवान की मौत

पुंछ में अपनी ही सर्विस राइफल से गोली चलने से सीआरपीएफ जवान की मौत

पुंछ में अपनी ही सर्विस राइफल से गोली चलने से सीआरपीएफ जवान की मौत
Modified Date: April 7, 2026 / 04:42 pm IST
Published Date: April 7, 2026 4:42 pm IST

जम्मू, सात अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को एक शिविर के भीतर खुद की सर्विस राइफल से गोली चलने के कारण केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सांबा जिले के निवासी कॉन्स्टेबल अब्दुल गनी पुंछ शहर में संतरी ड्यूटी पर तैनात थे।

इसी दौरान खुद की सर्विस राइफल से गोली चलने के कारण वह घायल हो गए और इससे उनकी मौत हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक, गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य साथी जवान मौके पर पहुंचे जहां उन्हें मृत पाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

भाषा

प्रचेता संतोष

संतोष


लेखक के बारे में