NIC के कंप्यूटर्स पर सेंधमारी, प्रधानमंत्री सहित कई VVIP की थी जानकारी, एक क्लिक करते ही उड़ गया डेटा

NIC के कंप्यूटर्स पर सेंधमारी, प्रधानमंत्री सहित कई VVIP की थी जानकारी, एक क्लिक करते ही उड़ गया डेटा

NIC के कंप्यूटर्स पर सेंधमारी, प्रधानमंत्री सहित कई VVIP की थी जानकारी, एक क्लिक करते ही उड़ गया डेटा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: September 18, 2020 6:42 am IST

नई दिल्ली। भारत सरकार के कंप्यूटर्स में बड़ा साइबर अटैक किया गया है। नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर (NIC) के कई कम्प्यूटरों में सेंधमारी की गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इसकी जांच में जुटी है। इन कम्प्यूटरों में भारतीय सुरक्षा, नागरिकों और वीवीआईपी जैसे प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से जुड़ा डेटा रहता है।

पढ़ें- बीजेपी की पूर्व विधायक पारुल साहू कांग्रेस में शामिल, पूर्व सीएम कम…

मिली जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु की एक फर्म से यह साइबर अटैक हुआ था। NIC के कर्मचारियों को एक मेल आया था, जिसने उस मेल के लिंक को क्लिक किया, उसका डेटा गायब हो गया। NIC की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

पढ़ें- पूर्व सीएम कमलनाथ दो दिवसीय ग्वालियर दौरे पर, सिंधिया के गढ़ में मेगा रोड शो.. जानिए दौरे का तय क…

अभी इस मामले की जांच चल रही है। सूत्रों की माने तो बेंगलुरु में एक अमेरिकी कंपनी से यह मेल आया था। मेल का आईपी एड्रेस वहीं का निकला है। इस साइबर हमले में NIC और सूचना एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय के लगभग 100 कंप्यूटरों को निशाना बनाया गया है। 


लेखक के बारे में