Balaghat Murder Case: रिश्तों का खौफनाक अंत, सो रहा था भाई…. तभी भाई ने ही उतार दिया मौत के घाट, इस बात से था परेशान

Balaghat Murder Case: बालाघाट में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की नारियल की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

Balaghat Murder Case: रिश्तों का खौफनाक अंत, सो रहा था भाई…. तभी भाई ने ही उतार दिया मौत के घाट, इस बात से था परेशान

Balaghat Murder Case/Image: IBC24 File

Modified Date: June 20, 2026 / 02:33 pm IST
Published Date: June 20, 2026 2:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बालाघाट में छोटे भाई ने बड़े भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी
  • आरोपी ने पुलिस पूछताछ में हत्या की बात कबूल कर ली
  • पुलिस के अनुसार आरोपी भाई की मारपीट, झगड़ों और उधारी से परेशान था

Balaghat Murder Case: एमपी के बालाघाट जिले के हट्टा क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की  गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपने भाई की मारपीट, झगड़ों और उधारी से लंबे समय से परेशान था। हत्या के बाद उसने अपनी बहन और भांजी को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

रस्सी से घोंटा गला

हट्टा पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 में 15 जून की रात 30 वर्षीय कुलदीप उदयपुरे की हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके छोटे भाई कृष्णकिशोर उदयपुरे ने की थी। पुलिस के अनुसार कुलदीप शराब के नशे में सो रहा था, तभी कृष्णकिशोर ने नारियल की रस्सी से उसका गला घोंट दिया।

आरोपी ने कबूला जुर्म

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बड़े भाई के लगातार झगड़ों, मारपीट और उधारी से परेशान था। तीन महीने पहले हुए विवाद में कुलदीप ने उसके साथ मारपीट कर जबड़ा तक तोड़ दिया था, जिसके कारण उसका इलाज भी चला था। हत्या के बाद आरोपी ने अपनी बहन और भांजी को घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने दोनों के बयान के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। यह सनसनीखेज मामला एक बार फिर पारिवारिक विवादों के खतरनाक परिणाम को सामने लाता है।

 

ये भी पढ़ें 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.