दक्षिण भारत में “चक्रवाती तूफान ओखी” का कहर, वीडियों में देखें तबाही का मंजर
दक्षिण भारत में "चक्रवाती तूफान ओखी" का कहर, वीडियों में देखें तबाही का मंजर
केरल। गुरूवार रात से चक्रवाती तूफान ओखी के कारण दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं से अभी तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ लगभग 50 मछुआरों के लापता होने की सुचना कोस्ट गाॅर्ड से प्राप्त हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार चक्रवाती तूफान ओखी ने 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दक्षिण भारतीय राज्य करेल और तमिलनाडू में प्रवेश किया है। तेज बारिश और हवाओं के कारण इन राज्यों में जनजीवन बुरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है।
WATCH: Water logging after heavy rain in Thiruvananthapuram #Kerala pic.twitter.com/qOEve4TJav
— ANI (@ANI) December 1, 2017
इसी के साथ हमारे पड़ोसी देश श्रीलंका में भी ओखी ने खूब तबाही मचाई है। इससे वहां मरने वालों की संख्या 7 तक पहंुच गई है इसी के साथ 5 मछुआरे लापता बताए जा रहे है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तूफान 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ही लक्षद्वीप और मिनिक्यो की ओर बढ़ रहा जिसके चलते नेवी ने राहत और बचाव कार्याें के लिए 7 तो कोस्टगार्ड ने 2 युद्धपोत तैनात कर दिए है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


