आंध्र प्रदेश में पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में मृतक संख्या बढ़कर 28 हुई
आंध्र प्रदेश में पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में मृतक संख्या बढ़कर 28 हुई
वेटलापलेम (आंध्र प्रदेश), पांच मार्च (भाषा) काकीनाडा जिले में पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
समरलाकोटा मंडल के वेटलापलेम गांव में 28 फरवरी को एक लाइसेंस प्राप्त पटाखा निर्माण इकाई में हुए शक्तिशाली विस्फोट में नौ महिलाओं सहित 20 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
काकीनाडा जिले के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जे नरसिम्हा नायक ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘आज दो और लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 28 हो गई है।’’
विस्फोट वाले दिन 20 लोगों की मौत के बाद आठ अन्य घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जिससे मृतकों की संख्या 28 हो गई।
भाषा संतोष नरेश
नरेश

Facebook


