दिल्ली सरकार ने ‘एलपीएससी’ छूट की अवधि को मार्च 2027 तक बढ़ाया
दिल्ली सरकार ने ‘एलपीएससी’ छूट की अवधि को मार्च 2027 तक बढ़ाया
नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की विलंबित भुगतान शुल्क (एलपीएससी) माफी योजना की अवधि बढ़ाकर 31 मार्च 2027 कर दी है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि इस योजना के तहत अब तक पानी के बकाया बिलों से 743 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है।
उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि इस योजना से अब तक 5.15 लाख घरेलू उपभोक्ताओं और 15,796 वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को लाभ हुआ है।
पिछले साल सितंबर में शुरू की गई योजना को पहले इस साल अगस्त तक बढ़ाया गया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एलपीएससी छूट योजना का विस्तार दिल्ली के लोगों के लिए एक बड़ी राहत है।
गुप्ता ने यह भी कहा कि अनधिकृत जल कनेक्शन के लिए नियमितीकरण योजना को भी 31 मार्च, 2027 तक बढ़ा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 3,544 अनधिकृत कनेक्शन पहले ही नियमित किए जा चुके हैं और उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे केवल 1,000 रुपये जमा करके इस योजना का लाभ उठाएं और अपने अनधिकृत कनेक्शन को नियमित कराएं।
भाषा नोमान नोमान अविनाश
अविनाश

Facebook


