दिल्ली होटल आग: पांच लोगों को वेंटिलेटर से हटाया गया, एक मरीज अब भी जीवन रक्षक प्रणाली पर
दिल्ली होटल आग: पांच लोगों को वेंटिलेटर से हटाया गया, एक मरीज अब भी जीवन रक्षक प्रणाली पर
नयी दिल्ली, छह जून (भाषा) दिल्ली के एक होटल में लगी आग में झुलसने के बाद साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में इलाज करा रहे पाँच मरीजों से शनिवार को वेंटिलेटर हटा दिया गया, जबकि एक मरीज अब भी जीवन रक्षक प्रणाली पर है। अस्पताल ने यह जानकारी दी।
अस्पताल के अनुसार, वेंटिलेटर से हटाए गए पांचों मरीजों की हालत स्थिर है और उनकी हालत में सुधार दिखाई दे रहा है।
फिलहाल अस्पताल में कुल 15 मरीज भर्ती हैं, जिनमें 13 विदेशी मरीज भी शामिल हैं।
अस्पताल ने बताया कि 14 मरीजों का इलाज जारी है और सभी की हालत स्थिर है।
अस्पताल के मुताबिक, सभी मरीजों की सेहत में सुधार हो रहा है और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए व्यापक चिकित्सा देखभाल, गहन निगरानी और बहु-विषयक सहायता दी जा रही है।
भाषा जितेंद्र दिलीप
दिलीप

Facebook


