Delhi Laxmi Yojana Online Apply || Siasat.com - The Siasat Daily file
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने अपनी महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ कर दिया है। इस योजना के तहत 21 से 60 साल की पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। (Delhi Laxmi Yojana Online Apply) सरकार की तैयारी है कि योजना की शुरुआत अगले महीने रक्षाबंधन के आसपास की जाए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं तक बिना किसी परेशानी के समय पर पहुंचे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
सरकार ने योजना के लिए पात्रता के नियम भी तय कर दिए हैं। योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो या जिनका परिवार कम से कम 10 साल से दिल्ली में रह रहा हो। महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। परिवार में केवल एक महिला को ही इस योजना का लाभ मिलेगा और वह परिवार की सबसे बड़ी पात्र महिला होगी।
सरकार के मुताबिक, अगर कोई महिला पहले से किसी सरकारी पेंशन या दूसरी नियमित सरकारी आर्थिक सहायता योजना का लाभ ले रही है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी। इसके अलावा जिन परिवारों के पास चार पहिया वाहन है, उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। (Delhi Laxmi Yojana Online Apply) सरकार ने यह भी तय किया है कि लाभ लेने वाली महिला या उसके परिवार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उनका कहना है कि जब घर की महिला आर्थिक रूप से मजबूत होती है तो पूरे परिवार की स्थिति बेहतर होती है। सरकार का कहना है कि इस योजना से दिल्ली की लाखों महिलाओं को सीधा फायदा मिलेगा। इससे महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ेगी, परिवारों को आर्थिक सहारा मिलेगा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। सरकार ने अधिकारियों को योजना के सभी नियमों का पालन कराने और केवल पात्र महिलाओं तक ही इसका लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
Delhi Government has officially renamed the Mahila Samriddhi Yojana as the Delhi Lakshmi Yojana and aims to launch it around Raksha Bandhan. Under the scheme, eligible women aged 21–60 years will receive ₹2,500 per month. Chief Minister Rekha Gupta said the initiative will… pic.twitter.com/JE9Qmm6Sql
— IANS (@ians_india) July 13, 2026
स्पेन का सबमर समूह मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग में दो अरब डॉलर का निवेश करेगा
महिला के बेडरूम में पुलिस का जबरन घुसना निजता का उल्लंघन : अदालत
इंडियन पोटाश ने गन्ना खेती को बढावा देने के लिए जैन इरिगेशन के साथ किया समझौता
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, दोनों पक्ष संतुलित समझौते के लिए प्रतिबद्ध: गोयल
देश का निर्यात जून में 15.5 प्रतिशत बढ़कर 40.41 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 30.43 अरब डॉलर