भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, दोनों पक्ष संतुलित समझौते के लिए प्रतिबद्ध: गोयल

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, दोनों पक्ष संतुलित समझौते के लिए प्रतिबद्ध: गोयल

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, दोनों पक्ष संतुलित समझौते के लिए प्रतिबद्ध: गोयल
Modified Date: July 13, 2026 / 03:26 pm IST
Published Date: July 13, 2026 3:26 pm IST

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर दोनों देशों की टीम लगातार बातचीत कर रही हैं।

गोयल ने कहा कि दोनों पक्ष ऐसे संतुलित और व्यावसायिक दृष्टि से सार्थक समझौते के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे कारोबार, किसानों, श्रमिकों और उपभोक्ताओं को ठोस लाभ मिले।

गोयल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि पिछले महीने नयी दिल्ली में उनकी अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर के साथ बैठक हुई थी।

उन्होंने कहा, ‘दोनों पक्षों ने ऐसे समझौते के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, जो संतुलित हो, व्यावसायिक दृष्टि से सार्थक हो और दोनों देशों के कारोबार, किसानों, श्रमिकों तथा उपभोक्ताओं को ठोस लाभ पहुंचाए।’

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में