दिल्ली: पत्नी की हत्या के मामले में वांछित व्यक्ति गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

दिल्ली: पत्नी की हत्या के मामले में वांछित व्यक्ति गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

दिल्ली: पत्नी की हत्या के मामले में वांछित व्यक्ति गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
Modified Date: August 16, 2026 / 06:44 pm IST
Published Date: August 16, 2026 6:44 pm IST

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में पत्नी की हत्या के मामले में वांछित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से तमंचा तथा एक कारतूस बरामद हुआ है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी शरवर अली छह जून को भलस्वा डेयरी इलाके में अपनी पत्नी उजमा की हत्या के बाद से फरार था।

उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर एक टीम ने के.एन. काटजू मार्ग इलाके में कार्रवाई की और अवैध हथियार रखने के आरोप में अली को पकड़ लिया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘सत्यापन और पूछताछ के दौरान हत्या के मामले में उसकी संलिप्तता सामने आई। अवैध हथियार रखने के आरोप में अली के खिलाफ एक अलग मामला भी दर्ज किया गया है।’’

मामले की जांच जारी है।

भाषा योगेश प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में