दिल्ली पुलिस ने रोहित चौधरी गिरोह के सदस्य को राजस्थान से गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने रोहित चौधरी गिरोह के सदस्य को राजस्थान से गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने रोहित चौधरी गिरोह के सदस्य को राजस्थान से गिरफ्तार किया
Modified Date: August 6, 2026 / 06:15 pm IST
Published Date: August 6, 2026 6:15 pm IST

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) दिल्ली पुलिस ने रोहित चौधरी गिरोह के एक सदस्य को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। उसे एक मामले में भगोड़ा घोषित किया गया था। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान आजम (40) के रूप में हुई है, जो दक्षिणी दिल्ली के चंदन होला का रहने वाला है ।

पुलिस ने कहा कि आजम पांच आपराधिक मामलों में वांछित था, जिसमें लूट, पुलिसकर्मियों पर हमला, लोक सेवकों के कर्तव्य के निर्वहन में बाधा डालना और चोरी शामिल है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उसके खिलाफ दिल्ली में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह रोहित चौधरी गिरोह के लिए काम करता है और अपने गिरोह तथा अन्य अपराधियों को अवैध हथियारों की आपूर्ति में शामिल है।

उन्होंने बताया कि आजम को पहले भी गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई थी।

अधिकारी ने बताया कि सितंबर 2025 में पुलिस की एक टीम गैर जमानती वारंट को तामील कराने के लिए उसके घर गई गई थी, लेकिन उसने अपने परिवार के साथ मिलकर पुलिस टीम पर कथित रूप से हमला कर दिया और पुलिस हिरासत से भाग गया।

पुलिस ने कहा कि इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और घटना के दौरान एक आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) क्षतिग्रस्त हो गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कॉल विवरण रिकॉर्ड और तकनीकी निगरानी के सूचना हासिल की जिससे उसके राजस्थान के टपुरकारा में होने का पत चला।

उन्होंने कहा, “टीम ने एक अस्पताल के पास जाल बिछाया, जहां आजम को एक छत पर देखा गया। पुलिस को देखकर, उसने कथित तौर पर आस-पास की छतों पर कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया गया।’

पूछताछ के दौरान, आजम ने पुलिस को बताया कि 2017 में कार लूट के मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल में रहने के दौरान वह रोहित चौधरी गिरोह के सदस्यों के संपर्क में आया और बाद में वह गिरोह में शामिल हो गया।

भाषा नोमान नोमान रंजन

रंजन


लेखक के बारे में