दिल्ली पुलिस ने बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार

Ads

दिल्ली पुलिस ने बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 10, 2025 / 10:42 AM IST,
    Updated On - February 10, 2025 / 10:42 AM IST

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) दिल्ली पुलिस की रेलवे इकाई ने बाल तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके चंगुल से दो बच्चों को मुक्त कराया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह अभियान एक गुप्त सूचना के आधार पर संचालित किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने दो बच्चों को मुक्त कराया और चार लोगों को गिरफ्तार किया है।’’

मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना