दिल्ली पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए विभिन्न स्थलों का दौरा किया

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए विभिन्न स्थलों का दौरा किया

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए विभिन्न स्थलों का दौरा किया
Modified Date: March 5, 2026 / 09:39 pm IST
Published Date: March 5, 2026 9:39 pm IST

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और तैनात कर्मियों से बातचीत करने के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली के विभिन्न स्थलों का दौरा किया।

गोलछा ने अधिकारियों और क्षेत्र में तैनात कर्मियों को होली की शुभकामनाएं दीं और त्योहार के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके कर्तव्य के प्रति समर्पण की सराहना की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आयुक्त ने विभिन्न स्थानों पर तैनात कर्मियों के साथ बातचीत की और उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘होली का उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए पूरे शहर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।’

आयुक्त ने कनॉट प्लेस, लाजपत नगर मार्केट, साउथ एक्सटेंशन मार्केट, पंखा रोड, डाबरी, विकासपुरी, पीरागढ़ी चौक, प्रशांत विहार, रोहिणी मुकरबा चौक, किंग्सवे कैंप, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, वेलकम मेट्रो स्टेशन, श्यामलाल कॉलेज, लक्ष्मी नगर और आईटीओ स्थित डब्ल्यू-पॉइंट सहित कई स्थलों का दौरा किया।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में