दिल्ली पुलिस ने स्कूली छात्रों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया

दिल्ली पुलिस ने स्कूली छात्रों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया

दिल्ली पुलिस ने स्कूली छात्रों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया
Modified Date: July 1, 2026 / 10:08 pm IST
Published Date: July 1, 2026 10:08 pm IST

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने बाल सुरक्षा माह पहल के तहत बुधवार को शिक्षकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।

पुलिस ने कहा कि यह कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय के आदर्श सभागार में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों में बाल संरक्षण तंत्र को मजबूत करना है।

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के सुरक्षित दिल्ली के निर्माण के दृष्टिकोण के अनुरूप, यह कार्यक्रम दिल्ली पुलिस, शिक्षा निदेशालय और राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि प्रशिक्षण चार बैच में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक बैच बाल सुरक्षा जागरूकता और संस्थागत तैयारियों पर केंद्रित है।

मुख्य विषयों में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के दिशानिर्देश, स्कूल सुरक्षा प्रोटोकॉल, साइबर सुरक्षा और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम, 2012 के प्रावधान शामिल हैं।

पुलिस ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य स्कूलों में बाल-अनुकूल प्रथाओं को बढ़ावा देना और सुरक्षा प्रणालियों को मजबूत करना है।

भाषा नोमान शफीक

शफीक


लेखक के बारे में