दिल्ली पुलिस ने वंसजकुंज इलाके में 3200 बोतल अवैध शराब जब्त की

दिल्ली पुलिस ने वंसजकुंज इलाके में 3200 बोतल अवैध शराब जब्त की

दिल्ली पुलिस ने वंसजकुंज इलाके में 3200 बोतल अवैध शराब जब्त की
Modified Date: August 19, 2026 / 03:39 pm IST
Published Date: August 19, 2026 3:39 pm IST

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) पुलिस ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कुसुमपुर पहाड़ी इलाके में एक घर में छापेमारी के दौरान अवैध शराब की 3,200 से अधिक बोतलें जब्त कीं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस बरामदगी का इसी इलाके में 28 वर्षीय व्यक्ति की कथित खुदकुशी से कोई संबंध नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 18 और 19 अगस्त की दरमियानी रात को पुलिस ने वसंत विहार थाना क्षेत्र के कुसुमपुर पहाड़ी में एक घर पर छापेमारी की।

तलाशी के दौरान, पवन गुर्जर नामक व्यक्ति के घर से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब छापेमारी की गई तो परिसर में कोई भी नहीं था। बरामदगी के संबंध में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने बताया कि 18 अगस्त को कुसुमपुर पहाड़ी इलाके में ही एक घर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली जिसकी सूचना वसंत विहार थाने को दी गई।

अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान विकास (28) के रूप में हुई है।

उसके परिवार के सदस्यों के अनुसार, विकास की नौकरी अनुबंध पूरा होने के बाद चली गई थी जिसके चलते वह तनाव में था।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि दोनों घटनाएं अलग-अलग परिसरों की हैं और इनका आपस में कोई संबंध नहीं है।

भाषा नोमान नोमान अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में