Bhoramdeo Mandir Viral Video: छत्तीसगढ़ के इस प्रसिद्ध मंदिर में कांवड़ियों के साथ बदसलूकी, सुरक्षाकर्मियों ने की धक्का-मुक्की, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Bhoramdeo Mandir Viral Video: भोरमदेव मंदिर में कांवड़ियों के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Bhoramdeo Mandir Viral Video/Image Credit: AI
- भोरमदेव मंदिर में कांवड़ियों के साथ बदसलूकी की गई है।
- मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने कांवड़ियों के साथ धक्का-मुक्की की है।
- इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Bhoramdeo Mandir Viral Video: कवर्धा: छत्तीसगढ़ के खजुराहो के नाम से प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर में कांवड़ियों के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस और सुरक्षाकर्मी कांवड़ियों को धक्का देकर मंदिर परिसर से बाहर करते और सीढ़ियों से नीचे उतारते नजर आ रहे हैं। सावन में हजारों की संख्या में कांवड़िए जलाभिषेक के लिए भोरमदेव पहुंचते हैं। वहीं अब भोरमदेव मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी कांवड़ियों से धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Bhoramdeo Mandir Viral Video: बताया जा रहा है कि भीड़ में कुछ कांवड़िए उग्र होकर अव्यवस्थित तरीके से मंदिर में प्रवेश करने लगे, जिन्हें सुरक्षाकर्मी और राजस्व टीम नियंत्रित करने का प्रयास कर रही थी। लेकिन हालात बिगड़ने पर सुरक्षाकर्मियों के व्यवहार पर सवाल खड़े हो गए। सवाल यह है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के नाम पर क्या धक्का-मुक्की जायज है? मामले ने प्रशासन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस द्वारा कांवड़ियों के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Zepto Increased Free Delivery: Zepto से छोटी खरीदारी करने वालों की बढ़ेगी टेंशन! फ्री डिलीवरी के नियम में बड़ा बदलाव, अब इतने रुपये की करनी होगी शॉपिंग
- CG Job Fair 2026: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार मौका, 500 से अधिक पदों पर होगी बंपर भर्ती, कल यहां लगेगा रोजगार मेला
- Behari Lal Engineering IPO Listing: निवेशकों की खुल गई किस्मत! 285 रुपये के शेयर की 465 रुपये पर लिस्टिंग, एक ही दिन में मिला 63% का छप्परफाड़ रिटर्न, जानें कौन-सा है IPO

Facebook


