दिल्ली में बारिश होने से तापमान में गिरावट

दिल्ली में बारिश होने से तापमान में गिरावट

दिल्ली में बारिश होने से तापमान में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: July 29, 2021 8:40 pm IST

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न भागों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट आयी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव हो गया और यातायात बाधित हुआ।

मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से सात डिग्री कम था। आईएमडी ने कहा कि सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम था।

शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता सौ प्रतिशत थी। विभाग ने कहा कि शुक्रवार को सामान्य रूप से आसमान में बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

आईएमडी ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बिजली कड़कने के साथ आंधी और मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। विभाग ने अपराह्न तीन बजकर 44 मिनट पर ट्वीट कर बताया कि दिल्ली, फरीदाबाद, वल्लभगढ़, महेंद्रगढ़, नारनौल, कोसली, चरखी दादरी, झज्जर, नूह, सोहना और अन्य जगहों पर बारिश हो सकती है।

भाषा यश उमा

उमा


लेखक के बारे में