दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री  रहा जबकि न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Modified Date: January 28, 2023 / 08:10 pm IST
Published Date: January 28, 2023 8:10 pm IST

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

इय बीच, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में आर्द्रता 89 से 51 फीसदी के बीच दर्ज की गई।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में शनिवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 236 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक रविवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में सोमवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे जबकि 31 जनवरी से तीन फरवरी तक आसमान साफ रहेगा।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में