दिल्ली में तापमान 35.8 डिग्री दर्ज, मंगलवार को हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली में तापमान 35.8 डिग्री दर्ज, मंगलवार को हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली में तापमान 35.8 डिग्री दर्ज, मंगलवार को हल्की बारिश का अनुमान
Modified Date: August 17, 2026 / 09:57 pm IST
Published Date: August 17, 2026 9:57 pm IST

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

शहर का मुख्य मौसम केंद्र माने जाने वाले सफदरजंग मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान पिछले दिन की तुलना में 1.4 डिग्री अधिक रहा। इसके अलावा पालम में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि आयानगर और लोधी रोड में क्रमशः 35 और 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच शहर के प्रमुख मौसम केंद्रों पर बारिश दर्ज नहीं की गई। रिज मौसम केंद्र से तापमान के आंकड़े उपलब्ध नहीं हो सके।

मौसम कार्यालय के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.3 डिग्री अधिक है। पालम में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रिज केंद्र पर यह 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, लोधी रोड और अयानगर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 27.6 और 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शाम चार बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 111 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को शहर में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 24 और 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भाषा सुमित अविनाश

अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में