JSSC-CGL Exams Cancelled: झारखंड में छात्र आंदोलन की बड़ी जीत.. JSSC-CGL समेत TDPL की सभी परीक्षाएं रद्द.. सीएम हेमंत सोरेन ने खुद किया ऐलान

झारखंड में छात्र आंदोलन के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया। JSSC-CGL समेत TDPL की सभी परीक्षाएं और परिणाम रद्द किए गए।

JSSC-CGL Exams Cancelled: झारखंड में छात्र आंदोलन की बड़ी जीत.. JSSC-CGL समेत TDPL की सभी परीक्षाएं रद्द.. सीएम हेमंत सोरेन ने खुद किया ऐलान

JSSC-CGL Exams Cancelled in Jharkhand || Image- ANI News File

Modified Date: August 17, 2026 / 10:23 pm IST
Published Date: August 17, 2026 10:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • JSSC-CGL समेत सभी TDPL परीक्षाएं रद्द
  • 2014 से भर्ती परीक्षाओं की होगी जांच
  • परीक्षा सुधार समिति का गठन

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों की प्रमुख मांगें मानते हुए TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने का ऐलान किया। इसमें JSSC-CGL परीक्षा भी शामिल है। भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ियों को लेकर छात्र लंबे समय से विरोध कर रहे थे। (JSSC-CGL Exams Cancelled in Jharkhand) मुख्यमंत्री ने कहा कि TDPL से जुड़ी परीक्षाओं के अलावा जारी किए गए परिणाम, चयनित अभ्यर्थी और कंपनी की ओर से की गई अन्य सभी गतिविधियां भी रद्द मानी जाएंगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

2014 से भर्ती परीक्षाओं की होगी जांच

हेमंत सोरेन ने कहा कि 2014 से अब तक आयोजित भर्ती परीक्षाओं में हुई छोटी-बड़ी सभी गड़बड़ियों की बड़े पैमाने पर जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, लेकिन फिलहाल उनका खुलासा नहीं किया जा सकता।

परीक्षा सुधार समिति का गठन

मुख्यमंत्री ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए एग्जाम रिफॉर्म्स कमेटी गठित करने की घोषणा की। (JSSC-CGL Exams Cancelled in Jharkhand) इस समिति की अध्यक्षता वरिष्ठ IAS अधिकारी अमिताभ कौशल करेंगे। सरकार की ओर से भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया में सुधार और पारदर्शिता लाने के लिए समिति सुझाव देगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

छात्रों ने मनाया जश्न

सरकार द्वारा मांगें स्वीकार किए जाने के बाद JPSC और JSSC की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कई छात्र भावुक नजर आए और उन्होंने सरकार के फैसले का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा MMDR Act में किए गए संशोधनों पर चर्चा के लिए जल्द कैबिनेट बैठक की जाएगी और जरूरत पड़ने पर इस मुद्दे पर विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

टाटा स्टील शतरंज भारत: छह दौर के बाद आनंद और निहाल संयुक्त बढ़त पर

कोरेगांव भीमा हिंसा मामले में शरद पवार की चिट्ठी अब भी सीएमओ के पास होनी चाहिए : उद्धव

सेबी ने विशेषीकृत निवेश कोषों के लिए एकसमान अनुपालन रिपोर्टिंग का प्रारूप जारी किया

दिल्ली सरकार के आधिकारिक कार्यक्रमों में मटन रोगन जोश से लेकर पनीर टिक्का तक होगा शामिल

कर्नाटक में महिला को निर्वस्त्र करने का मामला : एनसीडब्ल्यू ने लिया संज्ञान, रिपोर्ट तलब की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown