Delhi Seema Singh Murder Case: मेरठ से भी ज्यादा दर्दनाक है ये हत्याकांड.. बोरे में भरकर लाश पर सीमेंट की ढलाई.. फेंक दिया नाले में, पढ़ें पूरी कहानी
सीमा सिंह और अनिल की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। उनके दो बेटे हैं एक 17 साल का और दूसरा 6 साल का। कुछ समय से दोनों पति-पत्नी …
Delhi Seema Singh Murder Case full Story in Hindi
- प्रॉपर्टी डीलर अनिल सिंह ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर शव नाले में फेंका।
- हत्या के बाद शव को बोरी में पैक कर सीमेंट-रेत से जमाया गया।
- पुलिस ने अनिल और उसके साथी शिवशंकर को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।
Delhi Seema Singh Murder Case full Story in Hindi: नई दिल्ली: मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की तरह ही दिल्ली में एक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसमें एक नामी प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए चौंकाने वाला तरीका अपनाया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर अनिल सिंह (47) ने अपनी पत्नी सीमा सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को प्लास्टिक की बोरी में पैक किया और सीमेंट व रेत का मिश्रण डालकर उसे जमाया। इसके बाद शव को एक नाले में फेंक दिया गया। महिला के शव की शिनाख्त उसकी नाक में पहनी नोज पिन के आधार पर की गई।
गुमराह करने की कोशिश, फिर गिरफ्तारी
Delhi Seema Singh Murder Case full Story in Hindi: हत्या के बाद अनिल ने पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश की और कहा कि उसकी पत्नी वृंदावन गई हुई है। हालांकि, पुलिस की पूछताछ और सबूतों की कड़ियाँ जुड़ने पर मामला सामने आ गया। जांच में अनिल का एक साथी शिवशंकर भी शामिल पाया गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
20 साल पुराना रिश्ता, दो बेटे
सीमा सिंह और अनिल की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। उनके दो बेटे हैं एक 17 साल का और दूसरा 6 साल का। कुछ समय से दोनों पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। अनिल अपनी मां के साथ गुरुग्राम स्थित फार्महाउस में रहता था, जबकि सीमा दिल्ली के द्वारका स्थित एक कोठी में अपने बेटे के साथ रहती थी।
Delhi Seema Singh Murder Case full Story in Hindi: सीमा के मायके वालों का कहना है कि द्वारका की कोठी की चाबी सिर्फ दो लोगों सीमा और अनिल के पास थी, जिससे हत्या में पति की संलिप्तता की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह स्पष्ट हुआ कि सीमा की मौत गला दबाकर की गई थी।
फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और हत्या की वजह जानने की कोशिश जारी है।
दिल्ली के नामी प्रॉपर्टी डीलर अनिल सिंह ने अपनी 47 साल की पत्नि सीमा सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों अलग अलग रहते थे। हत्या के बाद लाश को प्लास्टिक की बोरी मे पैक करके सीमेंट व रेत का मिश्रण डालकर जमाया। फिर लाश को नाले मे फेंक दिया। नोज पिन से क़ातिल की शिनाख्त हुई। अब… pic.twitter.com/lqN6sZy0YL
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) April 11, 2025
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Delhi Seema Singh Murder Case full Story in Hindi, A well-known property dealer committed the crime

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am