दिल्ली: मानसून सत्र के दूसरे दिन सरकार को घेरने के लिए तैयार विपक्ष
दिल्ली: मानसून सत्र के दूसरे दिन सरकार को घेरने के लिए तैयार विपक्ष
संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। सोमवार से शुरू हुआ मानसून सत्र 11 अगस्त तक चलेगा। मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को दोनों ही सदनों में दिवंगतों को श्रृद्धांजलि देने के बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है, कि जैसे वर्षा, नई सुगंध मिट्टी में भरती है, वैसे ही मानसून सत्र जीएसटी की सफल वर्षा के कारण नई उमंग से भरा होगा।
पीएम ने कहा, कि जीएसटी का दूसरा मतलब ग्रोइंग स्ट्रॉन्गर टुगेदर है। बतादें, कि संसद के मानसून सत्र के लिए विपक्ष ने पहले से कमर कसर ली है। कई अहम मसलों पर विपक्ष सरकार को घेरने के मूड में है। इनमें ळैज्, नोटबंदी, पाकिस्तान द्वारा गोलाबारी, चीन से सीमा पर तनातनी, आतंकवाद, और गोरक्षकों के मसले प्रमुख हैं।

Facebook


