Transfer News: बदले गए कई जगहों के SDM, इन IAS अफसरों के प्रभार में बड़ा बदलाव, इतने PCS अफसर भी इधर से उधर

बदले गए कई जगहों के SDM, इन IAS अफसरों के प्रभार में बड़ा बदलाव, Punjab government transferred several SDM

Transfer News: बदले गए कई जगहों के SDM, इन IAS अफसरों के प्रभार में बड़ा बदलाव, इतने PCS अफसर भी इधर से उधर

Transfer News. Image Source- IBC24

Modified Date: June 15, 2026 / 12:38 am IST
Published Date: June 14, 2026 6:59 pm IST

चंडीगढ़। Transfer News: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 30 पीसीएस (PCS) और 4 आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशों के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेशों के अनुसार, आईएएस अधिकारी डेवी गोयल को अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) श्री मुक्तसर साहिब, कृतिका गोयल को अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) मानसा, आदित्य शर्मा को अतिरिक्त आयुक्त तरनतारन तथा पल्लवी मिश्रा को अतिरिक्त आयुक्त अमृतसर नियुक्त किया गया है।

कई जिलों में बदले गए PCS अधिकारी

Transfer News: सरकार ने 30 पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। शिखा भगत को अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) लुधियाना, सुरेंद्र सिंह को अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) अमृतसर, गुरमीत कुमार को एसडीएम बुढलाडा, सिमरप्रीत सिंह को अतिरिक्त आयुक्त पटियाला और पूनम सिंह को अतिरिक्त आयुक्त मानसा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा बीरपाल कौर को एसडीएम तलवंडी साबो, राजेश कुमार शर्मा को एसडीएम अमरगढ़, रविंदर अरोड़ा को अतिरिक्त आयुक्त कपूरथला तथा हरबंस सिंह को मुख्यमंत्री फील्ड अधिकारी फाजिल्का नियुक्त किया गया है।

विभिन्न जिलों में नई तैनाती

आदेशों के तहत केशव गोयल को अतिरिक्त आयुक्त फरीदकोट, रणदीप सिंह हीर को नगर निगम फगवाड़ा का आयुक्त, अर्शदीप सिंह लुबाना को अतिरिक्त उपायुक्त पठानकोट, कृपाल वीर सिंह को एसडीएम अबोहर और रविंदर सिंह को एसडीएम राजपुरा बनाया गया है। वहीं गगनदीप सिंह को एसडीएम दीनानगर, चरणजोत सिंह वालिया को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) बरनाला तथा उपेंद्रजीत कौर बराड़ को मिल्क ऑफिसर ग्रेटर लुधियाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कई उपमंडलों में नए एसडीएम

सरकार ने कई उपमंडलों में नए एसडीएम भी नियुक्त किए हैं। सूरज को एसडीएम जीरा, हरवीर कौर को एसडीएम अमलोह, बेअंत सिंह सिद्धू को एसडीएम मेहल कलां, नवजोत शर्मा को एसडीएम फगवाड़ा, शंकर शर्मा को एसडीएम धारकलां, सुखजिंदर सिंह टवाना को एसडीएम फतेहगढ़ चूड़ियां, लक्ष्मण सिंह को एसडीएम डेरा बाबा नानक, राजिंदर सिंह को एसडीएम कोटकपूरा तथा सतविंदर पाल रनिके को एसडीएम मोगा नियुक्त किया गया है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।