Maharashtra Accident News: कुएं में समा गई 14 लोगों की जिदंगी! इस तीर्थस्थान से लौटते वक्त हो गया ये बड़ा हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Maharashtra Accident News: पंढरपुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिर गई। हादसे में 14 लोगों की मौके पर मौत की सूचना है।

Maharashtra Accident News: कुएं में समा गई 14 लोगों की जिदंगी! इस तीर्थस्थान से लौटते वक्त हो गया ये बड़ा हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Maharashtra Accident News/Photo Credit: IBC24 File

Modified Date: June 14, 2026 / 07:23 pm IST
Published Date: June 14, 2026 6:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पंढरपुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिर गई।
  • हादसे में 14 लोगों की मौके पर मौत की सूचना है।
  • सभी मृतक पंढरपुर तालुका के रंजनी गांव के रहने वाले थे।

Maharashtra Accident News: सोलापुर: महाराष्ट्र के पंढरपुर से एक बड़े और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। पंढरपुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिर गई। हादसे में 14 लोगों की मौके पर मौत की सूचना है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक पंढरपुर तालुका के रंजनी गांव के रहने वाले थे।

गांव लौटते समय हादसा

हादसे को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा सोलापुर जिले के मालशिरस तहसील में म्हसवड-पंढरपुर मार्ग पर तांडुवाड़ी गांव के पास हुआ है। (Maharashtra Accident News) हादसा होते ही मौके पर अफरा- तफरी मच गई। मृतकों में वे श्रद्धालु शामिल बताए जा रहे हैं, जो म्हसवड में सिद्धनाथ मंदिर के दर्शन करने गए थे। दुर्घटना तब हुई, जब वह अपने गांव लौट रहे थे।

राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया। वहीं, घटना के बाद आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। (Maharashtra Accident News)फिलहाल राहत बचाव कार्य जारी है। घटना पर सोलापुर के पालक मंत्री जयकुमार गोरे ने कहा है कि इस हादसे की गहन जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

अब तक 8 शव हुए बरामद

बताया जा रहा है कि, चालक के नियंत्रण खोने के चलते यह भीषण हादसा हुआ है। कुआं सड़क के किनारे था, जो पानी से भरा हुआ था। (Maharashtra Accident News) कुएं में कोई रेलिंग भी नहीं थी, इसलिए पिकअप सीधे पानी में चली गई और इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई। अब तक 8 शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, बाकी शवों को निकालने के प्रयास जारी हैं। मृतकों में चार महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। वहीं, 7 लोगों को बचाया भी गया है। उनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.