दिल्ली में 2024 तक होगी कृत्रिम मेधा पर आधारित यातायात प्रणाली: अधिकारी

Ads

दिल्ली में 2024 तक होगी कृत्रिम मेधा पर आधारित यातायात प्रणाली: अधिकारी

  •  
  • Publish Date - May 31, 2023 / 08:17 PM IST,
    Updated On - May 31, 2023 / 08:17 PM IST

नयी दिल्ली, 31 मई (भाषा) दिल्ली में अगले साल के अंत तक भीड़भाड़ को कम करने और तेज व स्मार्ट वाहनों की आवाजाही की सुविधा के लिए एक कृत्रिम मेधा-आधारित यातायात प्रणाली होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) सुरेंद्र सिंह यादव ने ‘एसोचैम’ के सातवें सड़क सुरक्षा सम्मेलन में कहा कि इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) को पूरी तरह से लागू होने में एक या डेढ़ साल का समय लगेगा।

उन्होंने कहा कि इसपर 1,400 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित सड़क सुरक्षा से संबंधित विशेष समिति में शामिल यादव ने बताया कि वे राष्ट्रीय राजधानी में यातायात को और अधिक सुचारू बनाने के लिए प्रौद्योगिकी पहल पर काम कर रहे हैं।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश