DU Admission Portal: दिल्ली विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के लिए शुरू किया स्नातक प्रवेश पोर्टल, 69 कॉलेजों में 71,624 सीटों पर मिलेगा एडमिशन
Delhi University admission portal : दिल्ली विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के लिए स्नातक प्रवेश पोर्टल शुरु किया

Delhi University admission portal, image source: du portal
- स्नातक पाठ्यक्रमों में 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू
- कुल 71,624 सीट पर 79 पाठ्यक्रमों के लिए दिया जाएगा प्रवेश
नयी दिल्ली: Delhi University admission portal, दिल्ली विश्वविद्यालय ने मंगलवार को स्नातक पाठ्यक्रमों में 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू करते हुए अपना ‘कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस)’ पोर्टल शुरु किया।
विश्वविद्यालय की ‘डीन’ (अकादमिक) हनीत गांधी ने प्रेसवार्ता में बताया कि अब विद्यार्थी सीएसएएस पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया, ‘‘विश्वविद्यालय के 69 कॉलेजों में कुल 71,624 सीट पर 79 पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश दिया जाएगा।’’
गांधी ने कहा कि करियर उन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय ने ‘इनोवेटिव स्किल-बेस्ड कोर्सेज सेंटर (सीआईएसबीसी)’ के तहत कौशल आधारित कई पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश शुरू किये हैं। इन पाठ्यक्रमों में ‘एसी-रेफ्रिजरेटर’ मरम्मत, ‘एनीमेशन’ और ‘मोशन ग्राफिक्स’, बेकरी तथा हलवाई का काम शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि सभी स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के अंकों के आधार पर होगा। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह ने बताया कि इस वर्ष दो नये स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम भी शुरू किए जा रहे हैं जिनमें ‘एमए (स्नातोकोत्तर) टूरिज्म मैनेजमेंट’ (50 सीट) और एमए (स्नातोकोत्तर) हिंदी पत्रकारिता शामिल है।
स्नातक दाखिला प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। मंगलवार को शुरु हो रहे पहले चरण में विद्यार्थियों को अपने व्यक्तिगत विवरण, कक्षा 12वीं के अंक और सीयूईटी आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी। दूसरा चरण सीयूईटी परिणाम घोषित होने के बाद शुरू होगा, जिसमें विद्यार्थी अपने पाठ्यक्रम और कॉलेज की प्राथमिकता भर सकेंगे।
इसके बाद विश्वविद्यालय अनुमानित रैंक जारी करेगा ताकि विद्यार्थी अपने संभावित स्थान का अंदाजा लगा सकें। अंतिम सीट आवंटन पाठ्यक्रम-विशिष्ट मेधा और सीट की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: सभी स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश CUET (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) के अंकों के आधार पर होगा। 12वीं के अंकों का उपयोग केवल पात्रता जांच के लिए किया जाएगा।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Delhi University launches undergraduate admission portal for session 2025-26

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm