दिल्ली में सुबह बादल छाए रहे, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में

Ads

दिल्ली में सुबह बादल छाए रहे, वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में

  •  
  • Publish Date - April 5, 2026 / 10:58 AM IST,
    Updated On - April 5, 2026 / 10:58 AM IST

नयी दिल्ली, पांच (भाषा) दिल्ली में रविवार की सुबह बादल छाए रहे। शहर में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में औसत से 1.3 डिग्री कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन के दौरान आसमान में बादल छाए रहने और बादल गरजे और बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 72 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 129 दर्ज किया गया और वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई।

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच ‘एक्यूआई’ को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा तान्या सुरभि

सुरभि