दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन ‘संतोषजनक’ रही

दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन ‘संतोषजनक’ रही

दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन ‘संतोषजनक’ रही
Modified Date: March 16, 2025 / 10:06 pm IST
Published Date: March 16, 2025 10:06 pm IST

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को लगातार दूसरे दिन वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रही और एक्यूआई 99 दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में शनिवार को पिछले तीन वर्षों में एक जनवरी से 15 मार्च के बीच की अवधि के किसी भी दिन की तुलना में सबसे स्वच्छ हवा दर्ज की गई, जब वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 85 रहा। यह 2025 का पहला ऐसा दिन भी था, जब वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज की गई।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

आईएमडी के मुताबिक, शहर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और आर्द्रता का स्तर 60 प्रतिशत से 42 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

भाषा शुभम पारुल

पारुल


लेखक के बारे में