दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’, अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Ads

दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब', अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

  •  
  • Publish Date - November 22, 2023 / 11:14 PM IST,
    Updated On - November 22, 2023 / 11:14 PM IST

नयी दिल्ली, 22 नवंबर (भाषा) दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे शहर में सापेक्षिक आर्द्रता 65 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग कार्यालय ने दिन के दौरान प्रमुख रूप से आसमान साफ रहने और धुंध छाए रहने का अनुमान जताया था।

दिल्ली में 24 घंटे का औसत एक्यूआई शाम चार बजे 394 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के अीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’, 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’ एवं 450 के ऊपर ‘अत्यंत गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

रविवार को मामूली सुधार के बाद दिल्ली में एक्यूआई में भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है। शहर का एक्यूआई मंगलवार को 365, सोमवार शाम चार बजे 348 था, जबकि रविवार को यह 301 दर्ज किया गया था।

भाषा रवि कांत प्रशांत

प्रशांत