बंगाल, त्रिपुरा, बिहार में जनसांख्यिकीय बदलाव बदर्शत नहीं करेंगे : अमित शाह

Ads

बंगाल, त्रिपुरा, बिहार में जनसांख्यिकीय बदलाव बदर्शत नहीं करेंगे : अमित शाह

  •  
  • Publish Date - June 5, 2026 / 02:09 PM IST,
    Updated On - June 5, 2026 / 02:09 PM IST

अगरतला, पांच जून (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि सरकार पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और बिहार में जनसांख्यिकीय बदलाव को बर्दाश्त नहीं करेगी और केंद्र सरकार देश की सीमाओं की सुरक्षा में मौजूद खामियों को दूर करने के लिए कदम उठा रही है।

शाह ने त्रिपुरा में लंकामुरा सीमा चौकी पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि सरकार की ‘स्मार्ट बॉर्डर’ परियोजना अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और बिहार में जनसांख्यिकीय बदलाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा… अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की निगरानी और सुरक्षा में मौजूद कमियों को दूर करने के लिए केंद्र हरसंभव प्रयास कर रहा है।’’

गृह मंत्री ने कहा, ‘‘‘स्मार्ट बॉर्डर’ की अवधारणा को प्रायोगिक परियोजना के रूप में देश के सात से आठ स्थानों पर लागू किया जाएगा।’’

उन्होंने बताया कि नयी सीमा सुरक्षा व्यवस्था में अत्याधुनिक तकनीक, स्थानीय प्रशासन और सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों की संयुक्त भागीदारी शामिल होगी।

भाषा गोला वैभव

वैभव