राजस्थान के कई इलाकों में घना कोहरा, बीकानेर में पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

राजस्थान के कई इलाकों में घना कोहरा, बीकानेर में पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

राजस्थान के कई इलाकों में घना कोहरा, बीकानेर में पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का
Modified Date: December 22, 2022 / 11:33 am IST
Published Date: December 22, 2022 11:33 am IST

जयपुर, 22 दिसंबर (भाषा) राजस्थान के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। राज्य में बीते 24 घंटे में बीकानेर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार रात पिलानी और सीकर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, नागौर में 6.6 डिग्री, संगरिया में 7.5 डिग्री, सिरोही में 7.6 डिग्री, करौली में 7.7 डिग्री, अलवर में 8.8 डिग्री और धौलपुर में 9.1 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक राजस्थान के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

भाषा

पृथ्वी पारुल

पारुल


लेखक के बारे में