डाक विभाग श्री पद्मनाभ मंदिर पर विशेष लिफाफा जारी करेगा

डाक विभाग श्री पद्मनाभ मंदिर पर विशेष लिफाफा जारी करेगा

डाक विभाग श्री पद्मनाभ मंदिर पर विशेष लिफाफा जारी करेगा
Modified Date: August 6, 2026 / 05:57 pm IST
Published Date: August 6, 2026 5:57 pm IST

तिरुवनंतपुरम, छह अगस्त (भाषा) डाक विभाग 10 अगस्त को तिरुवनंतपुरम के श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर को समर्पित एक स्थायी चित्रात्मक मुहर और एक प्रीमियम विशेष लिफाफा जारी करेगा।

विभाग ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि इस विशेष स्थायी मुहर का मकसद मंदिर की विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना और उसे बढ़ावा देना है।

उसने कहा कि ये यादगार लिफाफा और मुहर भारत के प्रमुख मंदिरों में से एक से जुड़े डाक-टिकट संग्रहकर्ताओं, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यादगार चीज़ें होंगी।

केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर 10 अगस्त को यहां एक कार्यक्रम में ये यादगार डाक-सामग्री जारी करेंगे।

बयान में कहा गया है कि इस कार्यक्रम के दौरान केरल के राजकीय पशु और राजकीय पक्षी वाले पोस्टकार्ड भी जारी किए जाएंगे।

श्री महा विष्णु को समर्पित यह मंदिर उनके ‘अनंतशयन’ रूप के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें भगवान विष्णु को शेषनाग पर लेटे हुए दिखाया गया है।

यह तीर्थस्थल अपनी धार्मिक महत्ता, अनोखी वास्तुकला और प्राचीन परंपराओं की वजह से सदियों से श्रद्धालुओं, इतिहासकारों और यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है।

मंदिर के तहखानों में बेशकीमती खजाने मिलने के बाद इसे दुनिया भर में पहचान मिली और अक्सर इसे दुनिया के सबसे समृद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है।

भाषा राजकुमार पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में