बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सुरक्षाकर्मियों ने मीडियाकर्मियों से की बदसलूकी
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सुरक्षाकर्मियों ने मीडियाकर्मियों से की बदसलूकी
बिहार विधानसभा के गेट पर बिहार सरकार के मंत्री और लालू के बेटे तेजस्वी यादव के सुरक्षाकर्मियों की मीडियाकर्मियों से बदसलूकी का मामला सामने आया है…वाकया उस वक्त हुआ जब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे… उनके सुरक्षाकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने ।छप् कर्मचारी से धक्का-मुक्की की….इस बीच जेडीयू के अल्टीमेटम के बाद पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए आरजेडी नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि मुझ पर एफआईआर राजनीतिक साजिश है…ये महागठबंधन को तोड़ने की कोशिश है…मुझे पिछड़ा होने की सजा दी जा रही है।
लालू यादव के परिवार पर छापेमारी के बाद राज्य सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये 28 साल के नौजवान से डरते हैं और सवालिया लहजे में पूछा कि जिन आरोपों की बात विपक्ष कह रहा है तब उनकी उम्र 13-14 साल की थी…वहीं बीजेपी नेता सुशील मोदी ने मीडियाकर्मियों से बदसलूकी पर निशाना साधा है।

Facebook


