कर्नाटक के वाणिज्य कर विभाग के उपायुक्त रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

कर्नाटक के वाणिज्य कर विभाग के उपायुक्त रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

कर्नाटक के वाणिज्य कर विभाग के उपायुक्त रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
Modified Date: March 30, 2026 / 05:36 pm IST
Published Date: March 30, 2026 5:36 pm IST

हुबली (कर्नाटक), 30 मार्च (भाषा) कर्नाटक में सोमवार को वाणिज्य कर विभाग के उपायुक्त भरत कुमार हेगड़े (48) को कथित रूप से छह लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। लोकायुक्त अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बेंगलुरु लोकायुक्त के पुलिस अधीक्षक शिव प्रकाश देवराज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि लोकायुक्त में दर्ज एक शिकायत के आधार पर 48 वर्षीय हेगड़े को अंकोला के व्यवसायी विश्वजीत नायक (53) से रुपये लेते हुए पकड़ा गया।

उन्होंने कहा, ‘एक विश्वसनीय शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, हमारी टीम ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को छह लाख रुपये स्वीकार करते हुए पकड़ा गया।’

अधिकारियों के अनुसार, नायक ने 2019 में आठ ट्रक खरीदे थे और लगभग 60 लाख रुपये के ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ (आईटीसी) के लिए पात्र थे, जिसमें से उन्होंने 34 लाख रुपये का दावा किया था।

वाणिज्य कर विभाग ने आरोप लगाया था कि आईटीसी का दावा अवैध रूप से किया गया था और इसकी जांच शुरू की गई थी।

नायक को पहले भी चार बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि अधिकारी ने मामला बंद करने के लिए 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, लेकिन लेनदेन के दौरान छह लाख रुपये पर समझौता हुआ।

लोकायुक्त अधिकारी ने बताया, ‘पुलिस अधीक्षक शिव प्रकाश देवराज के नेतृत्व में हमारी टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को लेनदेन के दौरान पकड़ लिया गया।’

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा

प्रचेता दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में