‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया

‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया

‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया
Modified Date: December 20, 2025 / 03:31 pm IST
Published Date: December 20, 2025 12:53 pm IST

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर (भाषा) आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पांच दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर. माधवन और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की कहानी खुफिया अभियानों पर आधारित है जिसकी पृष्ठभूमि में कंधार विमान अपहरण कांड, 2001 का संसद हमला और 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले जैसी भू-राजनीतिक और आतंकवादी घटनाएं दिखाई गई हैं।

निर्माण कंपनी ने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक ‘पोस्ट’ साझा करते हुए बताया कि फिल्म ने कुल 503.20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

पोस्ट के ‘कैप्शन’ में लिखा गया, ‘‘एक और दिन, एक और रिकॉर्ड ध्वस्त! अपने टिकट बुक करें। धुरंधर दुनिया भर के सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है।’’

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।