पंजाब: अमृतसर में अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का भंडाफोड़, दो एके-47 राइफल और 50 कारतूस बरामद
पंजाब: अमृतसर में अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का भंडाफोड़, दो एके-47 राइफल और 50 कारतूस बरामद
चंडीगढ़, 10 सितंबर (भाषा) पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को अमृतसर में तीन लोगों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो एके-47 राइफलें बरामद की गई हैं।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि इसके अलावा आरोपियों के पास से तीन मैगजीन और 50 कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि जांच में पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे हथियार तस्कर के संपर्क में थे और पंजाब में आपराधिक तत्वों को अवैध हथियारों की आपूर्ति करने में शामिल थे।
उन्होंने बताया कि अमृतसर के छेहरटा थाने में मामला दर्ज किया गया है।
यादव ने कहा कि मामले की जांच जारी है, ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके, आपराधिक नेटवर्क के सभी संबंधों का पता लगाया जा सके, विदेश स्थित हथियार तस्करी से जुड़े संबंधों की पुष्टि की जा सके और अवैध हथियार आपूर्ति के व्यापक नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
भाषा तान्या रंजन
रंजन

Facebook


