बीड में डीजल टैंकर पलटा, लोग बर्तनों में ईंधन इकट्ठा करने के लिए जमा हुए

बीड में डीजल टैंकर पलटा, लोग बर्तनों में ईंधन इकट्ठा करने के लिए जमा हुए

बीड में डीजल टैंकर पलटा, लोग बर्तनों में ईंधन इकट्ठा करने के लिए जमा हुए
Modified Date: May 10, 2026 / 06:53 pm IST
Published Date: May 10, 2026 6:53 pm IST

बीड, 10 मई (भाषा) महाराष्ट्र में बीड के माजलगांव में रविवार सुबह डीजल से भरा एक टैंकर पलट गया। टैंकर के पलट जाने के बाद उससे ईंधन के रिसाव के कारण विशाखापत्तनम की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा बाधित हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना तलखेड़ चौराहे के पास उस समय हुई, जब चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया।

उन्होंने बताया, ‘‘टैंकर अहिल्यानगर से माजलगांव होते हुए परली वैजनाथ जा रहा था। सड़क पर बड़ी मात्रा में डीजल का रिसाव हो गया। आसपास के गांवों के निवासी मौके पर पहुंचे और कई लोगों ने बर्तनों में डीजल इकट्ठा करने की कोशिश की। इसके कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।’’

भाषा राखी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में