MP IPS Transfer: मध्यप्रदेश के इस जिले में नए एसपी की तैनाती, 2015 बैच के IPS अधिकारी को मिली कमान, इन IPS अफसरों का भी तबादला
मध्यप्रदेश के इस जिले में नए एसपी की तैनाती, 2015 बैच के IPS अधिकारी को मिली कमान, Madhya Pradesh government transferred IPS officers
रायपुरः MP IPS Transfer: मध्यप्रदेश सरकार ने अपने पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने तीन वरिष्ठ अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। ग्वालियर में ‘2री वाहिनी, वि.स.बल’ (SAF) के सेनानी और उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) के पद पर तैनात 2010 बैच के IPS अधिकारी राकेश सगर को अब भोपाल स्थानांतरित कर दिया गया है। सगर को उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।
आशुतोष बागरी बने बुरहानपुर SP
MP IPS Transfer: 2015 बैच के IPS अधिकारी आशुतोष बागरी को मैदानी पोस्टिंग दी गई है। बागरी वर्तमान में 17वीं वाहिनी, वि.स.बल, भिण्ड में सेनानी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब पुलिस अधीक्षक (SP), जिला बुरहानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से बुरहानपुर में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। ग्वालियर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर तैनात डागर को पदोन्नत/स्थानांतरित करते हुए सेनानी, 2री वाहिनी, वि.स.बल, ग्वालियर के पद पर पदस्थ किया गया है।

- CM Sai Jashpur Visit News: काबिलेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, इस क्षेत्र को दी विकास कार्यों की सौगात
- Yogi Cabinet Expansion Ministers list: यूपी में ये 8 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ! योगी कैबिनेट विस्तार से पहले आ गई फाइनल लिस्ट…
- Hooghly TMC Worker Murder : चुनावी नतीजों के बाद फिर दहला बंगाल! हुगली में TMC कार्यकर्ता का मर्डर, महुआ मोइत्रा बोलीं- ‘शपथ के बाद जल रहा है बंगाल’
- Chhindwara Fake Baba Blackmailing: ढोंगी बाबा बेनकाब, युवती से करवाता था ऐसा गंदा काम, फिर ब्लैकमेल कर युवकों से वसूलते थे मोटी रकम, जानकर उड़ जाएंगे होश
- Galaxy S25 Ultra Discount: 1 लाख रुपये वाला Galaxy S25 Ultra अब आधे दाम के करीब! ऐसी छप्परफाड़ डील कि लोग रातों-रात खरीदने दौड़ पड़े, जानें कहां मिल रहा ये ऑफर्स
- Bhanpuri Shav Dafan Vivad : इंसान की मौत के बाद भी नहीं थमा विवाद! अंतिम संस्कार के वक्त इस वजह से भारी बवाल, पुलिस की मौजूदगी में बदला गया फैसला

Facebook


