CM Sai Jashpur Visit News: काबिलेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, इस क्षेत्र को दी विकास कार्यों की सौगात

CM Sai Jashpur Visit News: काबिलेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सीएम साय अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ शामिल हुए।

CM Sai Jashpur Visit News: काबिलेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, इस क्षेत्र को दी विकास कार्यों की सौगात

CM Sai Jashpur Visit News/Image Credit: IBC24.in


Reported By: priyal jindal,
Modified Date: May 10, 2026 / 03:27 pm IST
Published Date: May 10, 2026 3:27 pm IST

CM Sai Jashpur Visit News: जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत कालिबा में आयोजित काबिलेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर शिव मंदिर की परिक्रमा की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं यादव समाज द्वारा मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

सीएम साय ने कुनकुरी को दी विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस दौरान कुनकुरी क्षेत्र को 16 करोड़ 5 लाख 91 हजार रुपए की लागत वाले 12 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 8 कार्यों का भूमिपूजन और 4 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। भूमिपूजन किए गए प्रमुख कार्यों में कालिबा और बेहराखार में हाट बाजार निर्माण, कालिबा-टांगरबहार एवं बांसपतरा-दुलदुला मार्ग पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण तथा चार नए स्कूल भवनों का निर्माण शामिल है। (CM Sai Jashpur Visit News) इन कार्यों पर लगभग 12 करोड़ 86 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं 3 करोड़ 19 लाख रुपए से अधिक की लागत से निर्मित फल-सब्जी मंडी, गोदाम, पार्किंग और तीन महतारी सदनों का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

अखंड कीर्तन में शामिल हुए सीएम

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अखंड कीर्तन में भी शामिल हुए और श्रद्धालुओं के साथ “हरे कृष्णा-हरे राम” का संकीर्तन करते नजर आए। ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री ने कालिबा में 32 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की। साथ ही कुनकुरी स्थित हनुमान टेकरी में सूर्य नमस्कार स्टेच्यू स्थापित करने की घोषणा भी की। (CM Sai Jashpur Visit News)  मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सड़क, पुल, बाजार और स्कूल जैसी मूलभूत सुविधाएं ग्रामीण विकास को नई दिशा देंगी। इन विकास कार्यों से किसानों, महिलाओं और विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.