Dimple Chaudhary Dancer Viral Video: इस मशहूर डांसर के साथ मंच पर ‘गलत’ हरकत.. पहले दिया नोट फिर इस जगह को छुआ.. अब छलका दर्द, देखें ये वीडियो
Dimple Chaudhary Dancer Viral Video: डिम्पल चौधरी ने मंच पर अभद्रता का आरोप लगाया, वायरल वीडियो के बाद मानसिक तनाव की बात कही।
Dimple Chaudhary Dancer Viral Video || Image- AI Generated File
- डिम्पल चौधरी ने मंच पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया।
- वायरल वीडियो के बाद मानसिक तनाव झेलने की बात कही।
- घटना के बावजूद पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराने का फैसला।
हाथरस: हरियाणवी डांसर डिम्पल चौधरी ने हाथरस में मंच पर हुए अभद्र व्यवहार मामले को लेकर एक और वीडियो जारी किया है। (Dimple Chaudhary Dancer Viral Video) डांसर का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने मंच पर चढ़कर उनके साथ आपत्तिजनक हरकत की और गलत तरीके से छूने की कोशिश की। इस घटना के बाद वह मानसिक तनाव से गुजर रही हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पहले भी की थी अभद्रता, फिर स्टेज पर छूने की कोशिश
डिंपल चौधरी ने अपने दूसरे वीडियो में कहा कि जिस युवक की चर्चा हो रही है, उसने उसी रात पहले भी उनके साथ बदसलूकी की थी। उनके अनुसार युवक मंच के सामने आया और पैसे देने के बहाने अनुचित व्यवहार करने लगा। डिंपल ने कहा कि उन्होंने काफी देर तक स्थिति को नजरअंदाज किया, लेकिन युवक की हरकतें नहीं रुकीं। डांसर का आरोप है कि बाद में दूसरी परफॉर्मेंस के दौरान युवक ने सारी सीमाएं पार कर दीं और उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि एक महिला कलाकार के लिए मंच पर इस तरह की घटना बेहद अपमानजनक होती है।
परिवार और समाज पूछ रहा सवाल
डिंपल ने कहा कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद उन्हें लगातार परिवार और परिचितों के फोन आ रहे हैं। पिछले कई दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान हैं और उन्हें अपना फोन तक बंद करना पड़ा। (Dimple Chaudhary Dancer Viral Video) उन्होंने साफ़ किया कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स का संचालन उनका मैनेजर करता है और वही वीडियो और दूसरे पोस्ट अपलोड करता है। भावुक होते हुए डिंपल ने कहा कि अगर महिलाओं और कलाकारों के साथ ऐसी घटनाएं होती रहीं तो समाज में बेटियों और महिलाओं का सम्मान प्रभावित होगा। उन्होंने लोगों से महिला सम्मान की रक्षा करने की अपील की।
कार्यक्रम में मचा हंगामा, पुलिस शिकायत नहीं करेंगी
डिंपल चौधरी के अनुसार यह घटना 3 जून को उत्तर प्रदेश के हाथरस में आयोजित एक डांस और रागनी कार्यक्रम के दौरान हुई थी। कार्यक्रम एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कराया था। इसमें कई कलाकार मौजूद थे, जिनमें शिवानी और कोमल चौधरी भी शामिल थीं। डिंपल ने बताया कि रात करीब 2:30 बजे जब वह हरियाणवी गीत “गंडास” पर प्रस्तुति दे रही थीं, तभी एक युवक मंच पर चढ़ आया। उनका आरोप है कि युवक ने गलत नीयत से उनकी कमर को छूने की कोशिश की, जिससे नाराज होकर उन्होंने मंच पर ही उसे थप्पड़ मार दिया हालांकि डिंपल ने कहा कि वह फिलहाल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहतीं क्योंकि उन्होंने मौके पर ही युवक को जवाब दे दिया था। (Dimple Chaudhary Dancer Viral Video) घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर हंगामा हुआ और भीड़ को कंट्रोल करने के लिए लाठीचार्ज किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
View this post on Instagram
इन्हें भी पढ़ें:-
मथुरा में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, दबकर चालक की मौत
सुदर्शन शतक से चूके, राहुल के नाबाद अर्धशतक से भारत के चाय तक दो विकेट पर 209 रन
मथुरा में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल
राबड़ी के आवास के बाहर बैठे दिखे राजद प्रवक्ता, दावा किया- शीर्ष राजद नेताओं ने सुरक्षा ‘वापस’ कर दी
सरगुजा खनन क्षेत्र में हरियाली लाने की पहल, 16 लाख पेड़-पौधे लगाए गए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन कर स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की

Facebook


