बेंगलुरु में चालक ने अपने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के बाद आत्महत्या की

बेंगलुरु में चालक ने अपने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के बाद आत्महत्या की

बेंगलुरु में चालक ने अपने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के बाद आत्महत्या की
Modified Date: July 11, 2026 / 11:57 am IST
Published Date: July 11, 2026 11:57 am IST

बेंगलुरु, 11 जुलाई (भाषा) बेंगलुरु में 34 वर्षीय एक व्यक्ति ने शनिवार सुबह अपनी मां समेत अपने परिवार के तीन सदस्यों की कथित रूप से हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना कामाक्षीपाल्या थाना क्षेत्र के कोट्टीगेपाल्या में हुई।

पुलिस ने बताया कि चालक का काम करने वाले आरोपी प्रशांत ने अपने घर में अपनी मां मंगलम्मा (55) और परिवार के दो अन्य सदस्यों नंजम्मा एवं सतीश पर कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला किया। मंगलम्मा कपड़ा कारखाने में काम करती थी।

घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि प्रशांत कथित तौर पर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा था।

अधिकारी ने बताया कि परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करने के बाद प्रशांत ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के सही क्रम एवं इसके पीछे के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

भाषा सिम्मी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में