Bahamas Plane Crash Live Video: उड़ान भरते ही प्लेन में हुआ दर्दनाक हादसा, 10 की मौत, सरकार ने सभी उड़ानों पर लगाई रोक, देखें खौफनाक वीडियो

Bahamas Plane Crash Live Video: उड़ान भरते ही प्लेन में हुआ दर्दनाक हादसा, 10 की मौत, सरकार ने सभी उड़ानों पर लगाई रोक, देखें खौफनाक वीडियो

Bahamas Plane Crash Live Video: उड़ान भरते ही प्लेन में हुआ दर्दनाक हादसा, 10 की मौत, सरकार ने सभी उड़ानों पर लगाई रोक, देखें खौफनाक वीडियो

Bahamas Plane Crash Live Video: उड़ान भरते ही प्लेन में हुआ दर्दनाक हादसा, 10 की मौत, सरकार ने सभी उड़ानों पर लगाई रोक, देखें खौफनाक वीडियो /image: X

Modified Date: July 11, 2026 / 09:21 am IST
Published Date: July 11, 2026 8:14 am IST
HIGHLIGHTS
  • Cessna 402 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सभी 10 लोगों की मौत हो गई
  • हादसे के बाद Flamingo Air की उड़ानों पर अस्थायी रोक
  • सरकार ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है

सैन जुआन। Bahamas Plane Crash Live Video: बहामास में भीषण विमान हादसा हो गया है, जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद सरकार ने विमानन कंपनी ‘फ्लेमिंगो एअर’ की उड़ानों पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी। यह हादसा बहामास की राजधानी नासाउ के ठीक पश्चिम में स्थित नॉर्थ एंड्रोस में हुआ।

स्वतंत्रता की 53वीं वर्षगांठ शोक में बदला

Bahamas Plane Crash Live Video बहामास के प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने शुरुआत में कहा था कि हादसे में एक व्यक्ति जीवित बच गया है लेकिन बाद में उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में पुष्टि की कि उस व्यक्ति की भी गंभीर रूप से घायल होने के कारण मौत हो गई। मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। डेविस ने कहा, ‘‘हम गहरे दुख के साये में एकत्र हुए हैं।’’ उन्होंने कहा कि लोग बहामास की स्वतंत्रता की 53वीं वर्षगांठ मना रहे थे लेकिन ‘‘यह दिन शोक के दिन में बदल गया।’’उन्होंने कहा, ‘‘हम उन सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्हें यह दुखद समाचार मिला है कि उनका कोई प्रियजन अब घर नहीं लौटेगा।’’

कैसे हुआ हादसा?

देश के विमान (Bahamas Aircraft Crash) दुर्घटना जांच प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि बहामास में पंजीकृत ‘सेसना 402’ विमान ने नासाउ के लिंडन पिंडलिंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और वह सैन एंड्रोस जा रहा था, तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उड़ानों पर लगी रोक

Bahamas Plane Crash Live Video ऊर्जा, सार्वजनिक सेवाएं और विमानन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच के मद्देनजर ‘फ्लेमिंगो एअर’ के विमान परिचालन प्रमाणपत्र को निलंबित करना सुरक्षा के लिहाज से उठाया गया केवल एहतियाती कदम है।

मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को सुरक्षा संबंधी दो घटनाएं होने के बाद यह कदम उठाया गया। ऊर्जा, सार्वजनिक सेवाएं और विमानन मंत्री जोबेथ कोल्बी-डेविस ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पहली घटना शुक्रवार को ‘फ्लेमिंगो एअर’ के एक विमान के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि विमान मायागुआना जा रहा था, तभी पायलट ने एक समस्या की सूचना दी और विमान को वापस नासाउ ले आया। विमान के उतरने और यात्रियों के बाहर निकलने के बाद उसमें आग लग गई। इस घटना की भी जांच की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.