पंजाब के अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट मादक पदार्थ, हथियार बरामद किये गये

Ads

पंजाब के अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट मादक पदार्थ, हथियार बरामद किये गये

  •  
  • Publish Date - November 26, 2023 / 03:08 PM IST,
    Updated On - November 26, 2023 / 03:08 PM IST

चंडीगढ़, 26 नवंबर (भाषा) पंजाब के अमृतसर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पिस्तौल, 20 कारतूस और पांच किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों और हथियारों को एक पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराया गया था।

अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने 25 और 26 नवंबर की दरमियानी रात को ड्रोन को रोका गया और उसके अमृतसर के चक अल्लाह बख्श गांव के निकट गिरने की आवाज भी सुनी।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान बीएसएफ जवानों ने एक खेत से 5.240 किलोग्राम हेरोइन, इटली निर्मित पिस्तौल, दो मैगजीन और 20 कारतूस से भरा एक बैग बरामद किया।

भाषा खारी देवेंद्र

देवेंद्र