असम में 14 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
असम में 14 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, छह फरवरी (भाषा) असम के कछार जिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।
शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई कछार पुलिस और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने तोलेनग्राम इलाके में की ।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “कछार में नशा तस्करों को बड़ा झटका। 14 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद।”
उन्होंने कछार पुलिस और असम राइफल्स की सराहना करते हुए कहा, “तोलेनग्राम में संयुक्त मादक पदार्थ विरोधी अभियान के लिए कछार पुलिस और असम राइफल्स को बधाई।”
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अभियान के दौरान “154 साबुन केस में छिपा कर रखी गई हेरोइन और 10,000 याबा टैबलेट” जब्त की गई है।
याबा टैबलेट भारत में अवैध हैं, क्योंकि इनमें मेथामफेटामीन (मादक पदार्थ) होता है, जो नियंत्रित पदार्थ अधिनियम के तहत अनुसूची-दो में सूचीबद्ध पदार्थ है।
भाषा मनीषा रंजन
रंजन

Facebook


